मेरठ। जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कपसाड़ पहुंचा। पुलिस प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को कई जगह रोकने का प्रयास किया लेकिन काफी विरोध के बाद प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने फोन पर पीड़ित परिवार की बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम से कराई। प्रतिनिधि मंडल में सय्यद आमिर रजा, योगी जाटव, सय्यद रिहानुद्दीन, जितेंद्र पांचाल, अवनीश पंवार, शिवा सैनी, उवैस अंसारी, संजय कटारिया, रविंदर सिंह, रॉबिन नाथ (गोलू) आदि मौजूद रहे। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि शनिवार को उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल कपसाढ़ के पीड़ितों से मिलेगा। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल तथा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पूनिया शामिल रहेंगे।