फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अज्ञात शख्स की मौत, ठंड से दम तोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परीक्षितगढ़ रोड स्थित कोरल स्प्रिंग कॉलोनी के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात शख्स की मौत हो गई। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएम व एसएसपी रात में रैन बसेरों का निरीक्षण कर रहे हैं और लापरवाही से ठंड के कारण मौत हुई है। उन्होंने प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि यह शख्स कई दिन से बीमार की हालत में कॉलोनी के बाहर रहता था। कार्यकर्ताओं ने लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। निगम की टीम और भावनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पीएचसी भेजा। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हुई। डीएम डॉ. वीके सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर निगम की टीम भेज दी। ठंड को देखते बचाव की इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें