फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान से 10 लाख के अधबने पटाखे और पाउडर बरामद

Sat, 11 Oct 2025 09:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
गांव सठला में छापेमारी के दौरान मौके से पकडा युवक। (मवाना)
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन की टीम ने सठला गांव में की कार्रवाई, छह महिलाएं पटाखे बनाती मिली, युवक हिरासत में
विज्ञापन

महिलाओं के पते नोट करके छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। पुलिस ने गांव सठला में छापामारकर एक मकान से दस लाख रुपये कीमत के अधबने पटाखे व सफेद पाउडर बरामद किया है। एक युवक को मौके से हिरासत में लिया है।वहां पटाखे बनाते मिली छह महिलाओं के नाम पते नोट करके छोड़ दिया गया।
उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी कि गांव सठला में एक मकान के अंदर बडे स्तर पर पटाखे बनाने का कार्य चल रहा है। सूचना पर उन्होंने, सीओ पकंज लवानिया, नायब तहसीलदार नितेष सैनी, थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मकान पर छापा मारा गया। जहां पर 6 महिलाएं व एक युवक मिले। महिलाओं के नाम पते नोट कर उनको भेज दिया। मौके पर मिले अदनान नाम के युवक को हिरासत में लिया गया है। उसके दो साथ मौके से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस मकान में पटाखे बनाने का काम चल रहा था वह शहजाद का बताया गया है जो दिल्ली में रहता है, उक्त मकान को गांव निवासी एक व्यक्ति ने किराए पर लिया हुआ है। मौके से 13 कट्टे सफेद पाउडर के और 17 कैरेट अधबने पटाखे बरामद हुए हैं। जिनको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और दो कैंटर के माध्यम से थाने पर लाया जा रहा है। अवैध पटाखे बनाने का कार्य करने वाले खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बरामद सामग्री व अधबने पटाखों की कीमत लगभग 10 लाख के आसपास बताई गई है।

गांव सठला में छापेमारी के दौरान मौके से पकडा युवक। (मवाना)

गांव सठला में छापेमारी के दौरान मौके से पकडा युवक। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें