फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंडरपास में लगी लाइट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। गांव निवासी एडवोकेट सैफ रिजवी, एडवोकेट कपिल जाटव ने दौराला थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह मेरठ कचहरी जाने के लिए निकले थे। वह अंडरपास में पहुंचे तो कनौड़ा की ओर जाने वाले छोटे अंडरपास की तीनों लाइट गायब थी। बताया कि उन्होंने सरधना विधायक अतुल प्रधान से लाइट लगवाने की मांग की थी। उनके प्रस्ताव पर ही प्रशासन ने एक नवंबर को ही तीन लाइट लगवाई थी, ताकि रात में ग्रामीणों को अंडरपास से निकलने में दिक्कत न हो। उन्होंने तहरीर देते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने व चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें