फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल मांगने पर दो युवकों के बीच लाठी-डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। गांव आड़ निवासी कमान पुत्र जमील ने थाना मुंडाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई इरफान शादी समारोह में काम करके घर आया था। इसके बाद इरफान मजदूरी के रुपये पास की परचून की दुकान पर फोन-पे से डलवाकर नकद लेने गया था। दुकान पर इमरान, शहजाद और शादाब मौजूद थे। इमरान इरफान से उसका मोबाइल मांगने लगा। मना करने पर उन लोगों ने इरफान के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। गाली गलौज का विरोध किया तो उन्होंने लाठी, डंडे, बलकटी से हमलाकर दिया। इरफान के सिर और हाथ में चोट लगी और आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें