लावड़ - राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को जागरूक करते सुशील गुप्ता। स्रोत : स्वयं
लावड़। कस्बे के राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2026-27 के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना रहा।
नगर पंचायत लावड़ के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अभियान के तहत छात्राओं को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्र करने के बारे में बताया। प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कौशल रानी और ब्रांड एम्बेसडर सुशील गुप्ता ने भी छात्राओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया और इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। संवाद