रोहटा थाना में छात्र-छात्राओं को पुलिस व्यवस्था की जानकारी देते प्रभारी निरीक्षक।
- फोटो : SARDANA
रोहटा। स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) प्रोग्राम के तहत राजकीय हाईस्कूल गांव बाड़म के छात्र-छात्राओं को रोहटा थाने का भ्रमण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस व छात्र-छात्राओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा बच्चों को पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराने के लिए स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम चलाया जा रहा है। बालिकाओं को आफिस, बंदी गृह, कंप्यूटर रूम भी दिखाया और पूछे गए सवालों का जवाब दिया। छात्राओं को विपत्ति के समय के लिए टोल फ्री नंबर दिए गए। जिनकी मदद से वह तुरंत पुलिस की सहायता पा सकतीं हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि स्कूल से लेकर समाज में किशोरों के बीच और किशोरों के माध्यम से अपराध पर नियंत्रण के लिए सरकार ने छात्र पुलिस कैडेट (एसपीसी) बनाया है। छात्र और पुलिस को एक-दूसरे के सहयोग से अपराध मुक्त समाज बनाने के लिए काम करना है। प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार और छात्र-छात्राओं ने कार्यालय, मालखाने, हवालात दफ्तर आदि के काम के बारे में जाना। वहीं पुलिस की कार्यशैली व परिस्थिति के बारे में भी बताया गया।