जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर शनिवार शाम वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। बागपत कस्बा टटीरी निवासी सुरेश किसी काम से शनिवार को बाइक से मेरठ आया था। शाम को घर लौटते समय बागपत मार्ग गांव टिमकिया के पास अज्ञात वाहन ने सुरेश की बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सुरेश घायल हो गया। घायल सुरेश को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में घटना की तहरीर नहीं दी गई है।