फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: पानी छोड़ते ही बह गया करोड़ों की लागत से बना जलसेतु, दो साल पहले शुरू हुआ था निर्माण

Mon, 30 Dec 2019 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
bridge bijnor - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर हीमपुर दीपा क्षेत्र के मुबारकपुर खादर गांव के जंगल में निर्माणाधीन मध्य गंगा नहर पर करोड़ों रुपये कि लागत से बना सुल्तानपुर रजवाहे का नवनिर्मित जलसेतु पानी छोड़े जाने पर बह गया।
विज्ञापन


मुबारकपुर खादर गांव के जंगल में मध्य गंगा नहर हरिद्वार खंड दो की देखरेख में निर्माणाधीन पूर्वी मध्य गंगा नहर पर करोड़ों रुपये की लागत से सुल्तानपुर रजवाहे का नवनिर्मित जलसेतु बना है। रविवार को पानी छोड़े जाने पर वह पुल पानी के साथ बह गया। 

मौके पर पहुंचे पूर्वी मध्य गंगा नहर हरिद्वार के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और मीडिया को देख वह मौके से रफूचक्कर हो गए। यह नवनिर्मित जलसेतु दो साल पहले भी पानी छोड़े जाने पर धराशायी हो गया था। अधिकारियों का कहना है कि जलसेतु में पानी के ओवरफ्लो होने की वजह से पुल की अप्रोच में पानी चला गया जिसके चलते यह नवनिर्मित पुल बह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें