फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: निर्माणाधीन मकान में सेटरिंग खोलते वक्त छज्जा गिरा, मजदूर की दबने से मौत, एक घायल

Sat, 18 Oct 2025 01:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हादसे में मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर में शनिवार को निर्माणाधीन मकान के छज्जे के गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

जानकारी के अनुसार, थाना किठौर के गांव अमहेड़ा सानी निवासी रोहित तोमर, विकेश उर्फ़ लीले और शंखी निर्माण कार्य में लगे थे। वे होमगार्ड गजेंद्र के निर्माणाधीन मकान में सेटिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया।

 

मलबे में दबने से रोहित तोमर की मौके पर मौत हो गई, जबकि विकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रोहित के परिजनों में कोहराम मच गया।

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें