फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्डकप 2020: पहले ही मैच में छाए मेरठी छोरे, श्रीलंका को हराकर किया शानदार आगाज

Mon, 20 Jan 2020 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
under-19 world cup
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में आयोजित आईसीसी अंडर-19 विश्वकप में भारत ने पहले ही मैच में श्रीलंका को 90 रनों से हराकर शानदार आगाज किया। मैच में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्र्शन किया। किला परीक्षितगढ़ निवासी प्रियम गर्ग ने कप्तानी पारी खेलते हुए 72 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

भामाशाह पार्क के खिलाड़ी कार्तिक त्यागी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 7.2 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट झटका। 46वें ओवर में कार्तिक के ओवर में श्रीलंका का अंतिम विकेट गिरा तो प्रियम ने खिलाड़ियों के साथ खुशी जाहिर की।

विज्ञापन

मेरठ के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर भामाशाह पार्क के कोच संजय रस्तोगी ने टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं । किला परीक्षितगढ़ स्थित प्रियम के आवास पर परिवार ने टीवी पर मैच का लाइव प्रसारण देखा।

मैच जीतने के साथ परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। प्रियम के पिता नरेश गर्ग ने बताया पहला मैच जीतना प्रतियोगिता में बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन अभी चार मैच और जीतने हैं। जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम प्रियम की कप्तानी में पांचवां वर्ल्डकप जीतकर लौटेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें