फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2018: महाराष्ट्र बना चैंपियन

Mon, 18 Jun 2018 03:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीसीएसयू में चल रही तीन दिवसीय अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हो गया। तीसरे दिन फ्री स्टाइल बालक वर्ग में मुकाबले हुए। इसमें सर्वाधिक अंकों के साथ महाराष्ट्र चैंपियन बना। 

विज्ञापन


पहली बार आयोजित इस राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता अंडर-15 बाल-बालिका वर्ग में तीसरे दिन अंडर 38, 41, 44, 48, 52, 57 ,62, 68, 75 और 85 किलोग्राम भार वर्ग में फ्री स्टाइल मुकाबले हुए। सुबह के समय हुए मुकाबलों में पहलवानों में स्फूर्ति नजर आई। खूब दाव-पेंच अपनाते हुए उन्होंने अगले राउंड में प्रवेश किया। शाम को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले हुए। बालक वर्ग फ्री स्टाइल मुकाबले में सर्वाधिक अंकों के साथ महाराष्ट्र पहले, दिल्ली दूसरे और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा। समापन अवसर पर कुश्ती कोच व 1982 ऐशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता सतपाल सिंह, अनुज पहलवान, अलका तोमर, प्रियंका सिंह, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर, विधायक दिनेश खटीक, एसएसपी राजेश पांडेय, रोहताश पहलवान, कोच जबर सिंह सोम, नवीन, दिनेश आदि ने खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। 

ये रहे पदक विजेता
38 किग्रा. भार वर्ग में महाराष्ट्र के अनिल प्रथम, एसएससीबी के ललित द्वितीय, राजस्थान के बुलाल व यूपी के सननी कुमार तृतीय रहे। 41 किग्रा. भार वर्ग में दिल्ली के सागर भारती प्रथम, महाराष्ट्र के अजय द्वितीय, यूपी के सगर खान व एसएससीबी के वैभव पटेल तृतीय रहे। 44 किग्रा. भार वर्ग में हरियाणा के चिराग प्रथम,  एमपी के अर्जुन द्वितीय, एसएसीबी के हरकेश तृतीय रहे। 48 किग्रा भार वर्ग में एसएससीबी के भुवनेश प्रथम, पंजाब के जसकरन सिंह द्वितीय, यूपी के इशु व दिल्ली के सुनील तृतीय रहे। 52 किग्रा. भार वर्ग में हरियाणा के अमन प्रथम, राजस्थान के प्रशांत द्वितीय, महाराष्ट्र के संतोष व कर्नाटका के मलिंगारोया तृतीय रहे। 57 किग्रा. भार वर्ग में कर्नाटका के महेश कुमार प्रथम, दिल्ली के साहा द्वितीय, महाराष्ट्र के सुंदर व हरियाणा के चंद्रमोहन तृतीय रहे।  62 किग्रा में हरियाणा के परविंदर प्रथम, दिल्ली के विशाल द्वितीय, महाराष्ट्र के संदीप व एसएससीबी के आशीष कुमार तृतीय रहै। 68 किग्रा. में  दिल्ली के करन प्रथम, कर्नाटका के मल्लेश मेथहरी द्वितीय, महाराष्ट्र के कालीचरन व एसएससीबी के सन्नी तृतीय रहे। 75 किग्रा में महाराष्ट्र के वीतल प्रथम, चंडीगढ के बोबी द्वितीय, एसएससीबी के अनुज व पंजाब के शानबीर सिंह तृतीय रहे। वहीं 85 किग्रा. में दिल्ली के विकास प्रथम, हरियाणा के अक्षय दलाल द्वितीय व यूपी के उमंग व कर्नाटका के शिवा नंदा तृतीय स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2018 - फोटो : अमर उजाला
कुश्ती के फ्री स्टाइल खेल में 157 अंकों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर रहा। महाराष्ट्र को 38 व 75 किग्रा वर्ग में सर्वाधिक 25 अंक, 44, 52, 57, 62 किग्रा में 15-15 अंक मिले। 150 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही दिल्ली को सर्वाधिक अंक 41, 68, 85 किग्रा भार वर्ग में 25-25 अंक मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रही हरियाणा को सर्वाधिक अंक 44, 62 किग्रा में 25-25 अंक मिले। 

फाइनल में चित करके जीतना शानदार
1982 में एशियन गेम्स में स्वर्ण के अलावा पद्मभूषण व पद्मश्री से सम्मानित कोच सतपाल सिंह अंतिम दिन के खेल में शाम के समय पहुंचे। उन्होंने इस प्रतियोगिता को शानदार बताया। कहा कि इस प्रतियोगिता से छोटे स्तर से खिलाड़ी तैयार होंगे। प्रतियोगिता में हुई 85 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीते दिल्ली के विकास की सतपाल सिंह ने तारीफ की। कहा कि फाइनल मुकाबले में चित्त करके जीतना शानदार है। यह कम देखने को मिलता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें