फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी तुड़वाने पर चाचा को पीटा और कर दी फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी तुड़वाने पर चाचा को पीटा और कर दी फायरिंग
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में भतीजी की शादी कैंसिल कराने पर लड़के पक्ष ने घर में घुसकर चाचा पर हमला बोल दिया। दो राउंड फायरिंग भी की। थाना क्षेत्र की ताला फैक्ट्री गली नंबर चार निवासी नईम पुत्र बब्बल ने बताया कि उसके भाई मोहम्मद अली ने अपनी बेटी का रिश्ता अकरम पुत्र कलुआ निवासी भगत सिंह मार्केट के साथ किया। नईम को पता चला कि अकरम का गलत लोगों के साथ उठना बैठना है। उसने भाई को इस बारे में जानकारी दी। इस पर मोहम्मद अली ने अपनी बेटी की सगाई तोड़ दी। अकरम के भाइयों को इस बारे में जानकारी मिली तो वह नईम के घर पहुंच गए। आरोप है कि उन लोगों ने नईम से मारपीट शुरू कर दी। नईम ने पड़ोसी के घर में घुसकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। नईम ने गुलशेर, फिरोज, अकरम पुत्र कलुआ और पोनी पुत्र मुन्ना निवासी खत्ता रोड और आस मोहम्मद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शास्त्रीनगर में महिला से छेड़छाड़
मेरठ। शास्त्रीनगर में रिश्तेदार के घर पर एक महिला से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया है। शास्त्री नगर एल ब्लॉक में एक महिला अपने रिश्तेदार के घर आई थी। शुक्रवार को रिश्तेदार का परिवार गाजियाबाद गया था। आरोप है कि इसी दौरान दो युवक वहां आए और छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने चालाकी से दोनों को कमरे में बंद कर दिया और छत पर जाकर शोर मचा दिया। लोगों के साथ मौके पर पुलिस भी पहुंची और आरोपियों को थाने ले गई। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

गलत सूचना पर ट्रक चालक पकड़ा
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पुलिस ने तांबे से भरे ट्रक को चालक के साथ हिरासत में लिया। हालांकि बाद में ट्रक मालिक के पहुंचने पर उसे छोड़ दिया। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को शुक्रवार को एक ट्रक में तांबा भरे होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया। ट्रक चालक ने बताया कि वह तांबा हाजी सलीम निवासी मोबीन नगर का है। मौके पर पहुंचे हाजी सलीम ने माल से संबंधित कागजात दिखाए। उसके बाद पुलिस ने तांबे से भरे ट्रक व चालक को छोड़ दिया।
समझौते के लिए बुलाकर पिटवाने का आरोप
मेरठ। कंकरखेड़ा निवासी राज मिस्त्री ने पार्षद पर घर बुलाकर पिटवाने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के गांव खंडोली निवासी भूपेंद्र ने बताया कि उसने एक मकान बनाने का ठेका 2.14 लाख में लिया था। मकान बनाने के बाद मालिक ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर मकान मालिक से कहासुनी हुई थी। मामला में पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा के एक पार्षद ने राज मिस्त्री को मकान मालिक से समझौता करने की बात कहकर बुलाया। आरोप है कि पार्षद के घर पर ही मकान मालिक के पक्ष में आए कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उसे गंभीर चोटें आईं। सीओ दौराला जितेंद्र सरगम का कहना कि राज मिस्त्री की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मकान के सामने पानी भरने पर मारपीट
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मकान के सामने पानी भरने को लेकर मारपीट हो गई। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के मजीदनगर निवासी इस्तकार के मकान के सामने पड़ोसी शहजाद ने नाली का पानी निकाल कर डाल दिया। पानी जमा होने पर इस्तकार ने विरोध जताया। इस पर दोनों में मारपीट हो गई। दोनों मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें