फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अवैध फैक्टरी पर चला बुलडोजर, लोगों ने किया विरोध

विज्ञापन
गगोल रोड पर अवैध रूप से विकसित की जा रही फैक्ट्री की गई ध्वस्त - फोटो : बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर एक साथ आई तीन ट्रेनें।
विज्ञापन
मेरठ। थाना परतापुर क्षेत्र अंतर्गत गगोल में अवैध रूप से विकसित की गई फैक्टरी पर सोमवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) का बुलडोजर चला। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। प्रवर्तन अधिकारी अर्पित यादव ने बताया कि हाजी अफजल द्वारा मेट्रो प्रॉपर्टीज वाली गली सोफिया रोड गगोल रोड पर 1500 वर्ग गज में अवैध फैक्टरी का निर्माण किया गया था। इस फैक्टरी में 15 फुट ऊंची दीवार कर टीन शेड और अनाधिकृत रूप से निर्माण कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि हाजी अफजल को कई नोटिस भेजे गए लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। सोमवार को अनाधिकृत निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया था। लेकिन भारी पुलिस फोर्स और टीम ने उन्हें वहां से हटा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें