मेरठ। पुराने मानचित्र को स्वीकृत बताकर शहर सराफा बाजार की नील गली की तंग गली में किए जा रहे अवैध निर्माण के विरोध में लोगों ने उपाध्यक्ष से मिलकर नाराजगी जताई। बिनेश कुमार तेवतिया ने क्षेत्रीय लोगों से पहुंचकर ज्ञापन दिया आरोप लगाया कि अवैध निर्माण पर मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा लगाई गई सील को दबंग बिल्डर के कहने पर ठेकेदार व मजदूर ने तोड़कर फेंक दिया निर्माण चालू कर दिया। लोगों ने कहा कि तंग गली के गेट पर अवैध निर्माण से तीन मंजिल के लेंटर डाल दिए हैं। इस गली के अंदर करीब 125 गज का पुराना निर्माण तोड़कर अवैध निर्माण से तीन मंजिल बना लिया है। गली की दुकानें मिलाकर करीब 21 दुकानों का कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। शिकायत और बीते दिनों प्राधिकरण ने सील लगाई थी जिसे तोड़कर फिर से निर्माण शुरू कर दिया गया है। उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने कार्रवाई का भरोसा दिया। ब्यूरो