फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहटा रोड और दौराला रोड पर ध्वस्त की अवैध कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के प्रवर्तन दल ने सोमवार को अवैध कॉलोनी के खिलाफ अभियान चलाया। प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने बताया कि थाना कंकरखेड़ा अंतर्गत जरनैल सिंह द्वारा खाटू धाम कॉलोनी सुखधाम के पीछे ग्राम सिंघावली रोहटा रोड पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए 28 हजार वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनी के अंदर सड़क, बाउंड्री वॉल, बिजली के खंभे व अन्य विकास कार्य ध्वस्त कर दिए गए। उन्होंने बताया कि थाना दौराला अंतर्गत संजय कसाना द्वारा ग्राम दौराला रोड एत्मादपुर अलीपुर में 20 घर वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के अंदर कच्ची सड़कें, सीवर लाइन, गेट, साइट ऑफिस, बाउंड्री वॉल आदि को ध्वस्त कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें