फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ के चलते नहीं मिली फोर्स, अवैध कॉलोनी के खिलाफ अभियान थमा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से अवैध कालोनी तथा अनधिकृत निर्माण के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान थम गया है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से फोर्स उपलब्ध न होने का हवाला दिया गया है। ऐसे में अब अनधिकृत निर्माण और अवैध कॉलोनी के खिलाफ चल जा रहा अभियान फिलहाल रोक दिया गया है। मेडा अफसरो के मुताबिक इस साल में लगभग 200 अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया है। इसके अलावा भारी संख्या में अनाधिकृत निर्माण पर सील भी लगाई गई है। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि कांवड़ यात्रा के बाद सभी जोन में वृहद अभियान चलाया जाएगा। उधर दूसरी ओर मौके का फायदा उठाते हुए काफी संख्या में मनमाने ढंग से लोग निर्माण कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें