डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने वाली उज्ज्वल कसाना
फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक बंगलुरू में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ के खरखौदा ब्लॉक के खडखडी गांव की रहने वाली उज्जवल कसाना ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। उज्वल ने डिस्कस थ्रो में 50.40 मीटर की दूसरी तय की और तीसरा स्थान प्राप्त किया। उज्ज्वल की इस उपलिब्ध पर उनके पिता मांगेराम ने भी खुशी जताई। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटी हैं। उनके तीन बच्चे डिस्कस थ्रो के खिलाड़ी हैं और कई नेशनल प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। संवाद