मोदीपुरम- माघ मेले में शिविर का शुभारंभ करते पंडित सुनील भराला व पूर्व सांसद विनोद सोनकर।
मोदीपुरम। तीर्थ नगरी प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में बुधवार को राष्ट्रीय परशुराम परिषद के शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व सांसद विनोद सोनकर, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक व श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने किया। हवन पूजन में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विनोद सोनकर शुभारंभ के दौरान कन्या अवनी गौर का तिलक किया। पंडित सुनील भराला ने सनातन समाज से आग्रह किया कि भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात कर संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय मूल्यों को सशक्त बनाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रो. भगवत शरण शुक्ला, प्रो. राजा राम यादव, प्रो. अभिषेक गणेश आदि मौजूद रहे। संवाद