फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों के शक में दो युवकों की धुनाई, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बे के मोहल्ला बसी में बृहस्पतिवार रात चोरों के शक में दो लोगों को ग्रामीणों की भीड़ ने दबोच कर धुनाई कर दी। पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस तहकीकात में एक युवक रास्ता भटकने व दूसरा मानसिक रूप से कमजोर निकला।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात कस्बे के मोहल्ला बसी में नागरिक जागकर पहरा दे रहे थे। मुख्य मार्ग पर स्थित अंबेडकर तिराहे के पास एक युवक गले में भगवा कलर का अंगोछा डाले व एक अन्य व्यक्ति दिखाई दिया। लोगों ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। जमा हुई भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया व जमकर धुनाई कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि यह लोग चोरी करने के इरादे से इधर-उधर घूम रहे थे। एक इनका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की भीड़ से उन्हें छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस तहकीकात में सामने आया कि गले में भगवा रंग अंगोछा डालने वाला युवक दीपक पुत्र मुरकत गांव हसना थाना अहरोली बाजार जनपद कुशीनगर है। वह मवाना स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह रास्ता भटक कर इधर आ गया। वहीं दूसरा युवक मानसिक रूप से कमजोर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें