फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मटौर कट के पास शुक्रवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना इंचौली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी नीरज अपने साथी हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के अमीरपुर निवासी आशीष के साथ बाइक से सकौती से दौराला की ओर आ रहा था। मटौर कट के पास पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान कर ली गई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें