दौराला - सकौती में ट्रक की टक्कर से घायल युवक। स्रोत : ग्रामीण
दौराला। सकौती स्थित हाईवे पर बृहस्पतिवार को ट्रक की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सकौती निवासी फरमान और राहुल किसी काम से सकौती बाजार जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।
दौराला - सकौती में ट्रक की टक्कर से घायल युवक। स्रोत : ग्रामीण