फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कच्ची शराब की भट्ठी चलाते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
अवैध शराब बनाते पकड़े गए आरोपी स्रोत पुलिस
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भट्टी चलाते दो आरोपियों गोपी और नानक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। करीब 1200 लीटर लहन नष्ट किया। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि एक अप्रैल की रात पुलिस की टीम ने गंगा किनारे बसे जलालपुर जोरा के माजरा हटूपुरा मार्ग पर दबिश दी। यहां अवैध रूप से शराब की भट्ठी संचालित हो रही थी। मौके से गोपी निवासी देवीपुरा थाना मंडी धनौरा जनपद अमरोहा और नानक निवासी मिर्जापुर थाना परीक्षितगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए, जिनमें ड्रम, नली, पतीला व अन्य सामग्री शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें