मेरठ। परतापुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह पैसेंजर ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर रिठानी और सकौती के युवकों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में रेलवे स्टेशन पर ही जमकर बेल्ट और लात घूंसे चले। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया।
रिठानी निवासी मोहित और पुनीत दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करते है। दोनों परतापुर रेलवे स्टेशन से सुबह जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से दिल्ली जाते है। मंगलवार को मोहित और पुनीत व उनके दो अन्य साथी परतापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढे। इसी दौरान सकौती से आने वाले कुछ युवकों ने उनका विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में हाथा पाई हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात घूंसे और बेल्ट चलने लगी। मारपीट में मोहित और पुनीत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिन ने दोनों को उपचार के लिए भेजा। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नही मिली है तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।