दसवीं के छात्र की उपचार के दौरान मौत
सरधना में सड़क हादसे में घायल हुए 10वीं के छात्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतक छात्र के परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बोर्ड परीक्षा देकर शादी समारोह में जाते समय सड़क हादसे में घायल हुए कस्बा निवासी तल्हा पुत्र इमरान की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि वह कक्षा दसवीं का छात्र था और शनिवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद दोस्तों के साथ मुजफ्फरनगर शादी में शामिल होने जा रहा था। उसी दौरान कुशावली रोड पर जवालागढ़ चौक से पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई।
यह भी पढ़ें: Meerut: ऐसा लगा...जिंदा नहीं बचूंगा, साथियों के शव देख कांप उठी रूह, पीड़ितों की जुबानी हादसे की कहानी
उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की छत काटकर बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहीं शनिवार देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
बताया गया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता क्रॉकरी की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। पुलिस की बिना कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।