फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालाब में गिरे दो युवक, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बचाया

विज्ञापन
तालाब से निकल गई युवक। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पढ़कर लगाना परतापुर संवाददाता ने भेजी है...
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड स्थित गगोल तीर्थ स्थल पर सोमवार देर शाम भंडारे में भोजन करने आए दो युवक पैर फिसलने से तालाब में जा गिरे। दोनों के तालाब में गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों को सकुशल तालाब से बाहर निकाल लिया। दोनों के सुरक्षित बचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इंदिरापुरम की पीर वाली गली निवासी रविन्द्र 30 पुत्र शिवचंद्र और रत्नेश 19 पुत्र रामउदेश राय सोमवार देर शाम गगोल तीर्थ स्थल पर आयोजित भंडारे में भोजन करने पहुंचे थे। बताया गया कि भंडारे में भोजन करने के बाद दोनों तालाब के पास चले गए। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से दोनों तालाब में जा गिरे। दोनों को तालाब में गिरता देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परतापुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाश शुरू कराई। कुछ ही देर में गोताखोरों ने दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार दोनों पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। दोनों को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को उनके साथ मौजूद परिजन अरविन्द पुत्र तामेश्वर राय, निवासी पीर वाली गली, इंदिरापुरम के सुपुर्द कर दिया। परिजन दोनों को अपने साथ लेकर सकुशल रवाना हो गए। युवकों के सुरक्षित बचने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए मेरठ पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें