घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर शव की शिनाख्त की और इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक ओर अक्षित परिवार में अकेला बेटा था तो दूसरी ओर साहिल की करीब एक सप्ताह बाद शादी होनी थी।
चार दिसंबर को थी साहिल की शादी
क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द निवासी साहिल नारंग के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि आने वाले चार दिसंबर को साहिल की शादी होनी थी और जिसके लिए वह शॉपिंग की तैयारियों में लगा हुआ था। वह अपने दोस्त अक्षित की मदद से शादी के सभी काम शादी से पूर्व ही निपटा रहा था, दोनों किसी जरूरी काम से मेरठ गए हुए थे, जहां पर वह लेट हो गए और देर रात वापस लौटते वक्त ये हादसा हुआ।
न्यूजीलैंड रहता था साहिल
परिजनों ने बताया कि साहिल न्यूजीलैंड में रहकर पढ़ाई और अन्य काम करता था। परिवार के लोगों को साहिल से काफी उम्मीदें थी और करीब एक सप्ताह पूर्व ही वापस लौटा था और शादी की तैयारियों में लगा हुआ था।