मेरठ। रेलवे रोड पुलिस ने चोरी करने वाले अहमद नगर लिसाड़ी गेट निवासी याद इलाही और लक्खीपुरा लिसाड़ी गेट निवासी अनस को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। घटना में प्रयोग की गई एक बाइक भी बरामद की गई है। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि सिलिंडर चोरी करके आरोपी भाग रहे थे। जिनको लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज है। संवाद