फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत, तीन गंभीर

Tue, 18 Aug 2020 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
injured - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के सरधना में कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात भलसोना गंगनहर पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव खेवड़ा निवासी पांच युवक घूमने के उद्देश्य से देर रात सिलेरियो कार में सवार होकर गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग से हरिद्वार जा रहे थे। वे भलसोना गंगनहर पुल से सरधना की तरफ कुछ दूर चले। इसी दौरान अज्ञात वाहन की भिड़ंत हो गई और सिलेरियो कार के परखचे उड़ गए।

सड़क हादसे की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार से बमुश्किल घायलों को बाहर निकाला। जिसमें अभिषेक (23) पुत्र जीवन चंद एवं सुनील (25) पुत्र सतवीर निवासी आंबेडकर कॉलोनी थाना खेवड़ा राई सोनीपत की मौके पर मौत हो चुकी थी जबकि रवि, सागर एवं मोहित घायल थे। पुलिस ने इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।वहीं, अभिषेक एवं सुनील के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उधर, घायलों को हालत गंभीर होने की वजह से सीएचसी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में मृतक सुनील के पिता सतबीर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

बहन को अकेला छोड़ गया अभिषेक
अभिषेक के माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद उसकी देखभाल के लिए बड़ी बहन पूनम रह गई। अभिषेक के पालन-पोषण की खातिर उसने विवाह नहीं किया। वे दोनों अपने गांव खेवड़ा में रहते थे। अभिषेक सोनीपत स्टील कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत था।

उसकी बहन पूनम ने बताया कि अभिषेक अपने दोस्तों के साथ घूमने के उद्देश्य से हरिद्वार जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। अभिषेक की मौत के बाद वह दुनिया में अकेली रह गई है। अब उसका कोई नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें