जानकारी के अनुसार दौराला क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय पुजारी फेरू पुत्र मांगेराम काफी समय से क्षेत्र के मंदिर में रहता है। यहां मंगलवार को क्षेत्र की ही दो साल की मासूम को बहला फुसलाकर वह मंदिर के कमरे में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
लहुलूहान हालत में बच्ची को मंदिर से बाहर आता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने तुरंत पुजारी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच व उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।