फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में दो साल की मासूम के साथ मंदिर के पुजारी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2019 05:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र में मंगलवार को एक मंदिर के पुजारी ने दो साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने पुजारी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दौराला क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय पुजारी फेरू पुत्र मांगेराम काफी समय से क्षेत्र के मंदिर में रहता है। यहां मंगलवार को क्षेत्र की ही दो साल की मासूम को बहला फुसलाकर वह मंदिर के कमरे में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 

लहुलूहान हालत में बच्ची को मंदिर से बाहर आता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने तुरंत पुजारी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच व उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें