फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोरोनारोधी टीकाकरण के दो साल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोनारोधी टीकाकरण के दो साल
विज्ञापन

मेरठ। दो साल पहले 16 जनवरी 2021 की ऐसे ही सर्द दिनों में कोरोनारोधी टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से लगातार टीकाकरण हुआ। पहली और दूसरी डोज में मेरठ आगे है, जबकि एहतियाती खुराक (तीसरी डोज) में फिसड्डी है।
जिले में 2950300 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। यह 102 प्रतिशत लोगों ने लगवाया, जबकि दोनों टीके 93.63 प्रतिशत लोगों ने। वहीं, एहतियाती खुराक 35.97 प्रतिशत लोगों ने ली है। टीकाकरण बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल पर अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी अभियान चलाया गया। शुरू में 18 साल से 60 और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीके लगाए गए, लेकिन दूसरी लहर में संक्रमण अधिक होने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 12 से 14 साल और 15 से 17 साल तक आयु वर्ग वालों को भी टीके लगाए है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के एक बार फिर बढ़ने की आशंका के मद्देनजर लोग एहतियाती खुराक लेने के लिए मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल जा रहे हैं, लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा रहा है। जिले में कोवाक्सिन की चंद डोज बची हुई हैं, जबकि कोविशील्ड लगभग खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
टीकाकरण एक नजर में
लक्ष्य पहली डोज लगी दूसरी डोज लगी
2950300 3018317 2762315 750039
---
प्रिकॉशन डोज लक्ष्य टीकाकरण
2084961 750039
---
वैक्सीन के लिए शासन को लिखा गया पत्र
स्वास्थ्य विभाग की कोशिश रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो सके। दो सालों में पहली और दूसरी खुराक में बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया गया है। प्रिकॉशन डोज के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। शासन को इसके लिए लिखा गया है।
- डॉ. अखिलेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें