फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे मे मासूम व ट्रक चालक की मौत,तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के नंगलाशाहू गांव में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक मासूम की मौत हो गई, जबकि पिता और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नंगलाशाहू निवासी यारूफ शुक्रवार को अपने तीन बच्चों अर्श, अय्याम और जुनैद के साथ जई गांव जा रहा था। रास्ते में सामने से तेज गति से आ रहे मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक पर जोरदार टक्कर माद दी। हादसे में दो साल के अर्श की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि यारूफ और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे के पिता ने तहरीर दी है।
हादसे में घायल ट्रक चालक की मौत
मेरठ। बीती 16 जून को बरेली में हुए सड़क हादसे में घायल मुबारिकपुर निवासी ट्रक चालक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक की पहचान मुबारिकपुर निवासी बासुदेव के रूप में हुई थी। वह बीती 16 जून को बरेली में एक सड़क हादसे मे घायल हो गया था। शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें