फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं को कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना के शुक्रवार को फिर दो मरीज मिले। 15 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिनमें 13 की रिपोर्ट नेगेटिव है और दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि जिन दो महिलाओं को कोरोना की पुष्टि हुई है, उनमें एक महिला कंकरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह 69 साल की हैं। इनके पति को कोरोना हुआ था। इन्हें 24 जून से जुकाम, बुखार और खांसी की शिकायत है। इन्होंने वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाई हुई है। इनके संपर्क वाले पांच और लोगों के सैंपल लेकर उनकी जांच कराई जाएगी। दूसरी 35 वर्षीय महिला पल्हेड़ा क्षेत्र की रहने वाली है, जिसे 24 जून से खांसी-जुकाम और बुखार की शिकायत है। इसे 2021 में भी कोरोना हुआ था और वैक्सीन की बूस्टर डोज ली हुई है। इनके संपर्क वाले दो लोगों के भी सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। जिन मरीजों को पुष्टि हो रही है, उनमें सामान्य लक्षण हैं, गंभीर नहीं। कई दिन तक खांसी-जुकाम और बुखार बना रहे तो एहतियात बरतें। लोगों से मिलने से बचें और अपनी जांच करा लें। बृहस्पतिवार तक इस सीजन में अब तक मिले 17 मरीज ठीक हो गए थे और कोई सक्रिय केस नहीं था। अब फिर से दो सक्रिय केस हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें