फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खूनी संघर्ष में नामजद दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। महमूदपुर सिखेड़ा में चाचा-भतीजे में शराब पिलाने को लेकर बीते 27 दिसंबर को खूनी संघर्ष हों गया था। राकेश पर डंडे से हमला करने का वीडियो वायरल हुआ था। बाद में दोनों पक्षों की तरफ से तीन महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए हमलावर महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी दो महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में बीते 27 दिसंबर की सुबह हरकेश व राकेश पक्ष में भतीजे अमित को शराब पिलाने को लेकर आपस में लाठी डंडे चल गए थे। राकेश पर डंडा से हमला करने वालों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए महमूदपुर सिखेड़ा निवासी राकेश पक्ष की तरफ से उसके पुत्र कपिल ने लवकुश, लोकेश उर्फ गोली पुत्र हरकेश, सोमवती पत्नी हरकेश, अलका पत्नी लवकुश, सन्नो पुत्री हरकेश समेत पांच के खिलाफ बलवा, गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

शुक्रवार को पुलिस ने नामजद आरोपी महिला सोमवती व अलका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि नामजद पांच आरोपियों में छठा नाम हरकेश का प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें