दूसरी घटना परतापुर क्षेत्र के महरौली मार्ग की है। आम के बाग में करीब 22 वर्षीय युवती का शव मिला। युवती की गला घोंटकर हत्या के बाद शव को जला दिया गया। युवती की जीभ निकली हुई थी। शव के पास एक खाली बोतल भी मिली। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी और इंस्पेक्टर परतापुर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। शव भी शनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में अपहरण के बाद दुष्कर्म और फिर हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि शव और मौके के हालात देखकर लग रहा है कि वारदात को शनिवार रात में ही अंजाम दिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/