फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: खेत में काम करने जा रही महिलाओं को दिनदहाड़े घर में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट

Mon, 07 Oct 2019 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर में सोमवार को खेत में काम करने जा रही दो महिलाओं को कुछ युवकों ने दिनदहाड़े घर में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट कर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


परतापुर थानाक्षेत्र के घाट गांव निवासी दो महिलाएं दोपहर के समय खेत पर काम करने निकलीं थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोककर घर में खींच लिया। युवकों ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें:  मेरठ में फौजी पिता ने बेटी से कई माह तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मां पर भी आरोप
विज्ञापन


विरोध करने पर मारपीट कर आरोपी फरार हो गए। महिलाएं भागकर घर पहुंची और परिजनों को वारदात की जानकारी दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीण थाने पहुंचे और हंगामा किया। ग्रामीण आरोपियों की तुरंत गिरफ्तार की मांग करते हुए थाने में ही धरना देकर बैठक गए। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर परतापुर आनंद मिश्रा ने समझाबुझाकर सभी को वहां से उठाया और आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात कही। वहीं घटना के बाद से गांव की महिलाओं में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें