मेरठ। किठौर-परीक्षितगढ़ मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात हुए बारात की दो ईको कार गन्ने के ट्रक से कार टकरा गईं। हादसे में 12 बराती अंकुश, गौरव, नितिन, विकास, धर्मेंद्र, नीरज, जॉनी, चालक अब्दुल्ला, रिजवान आदि घायल हो गए। दूल्हे विपिन की बरात किठौर के गांव औरंगाबाद गई थी। देर रात को बराती लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ है। घायलों में नितिन, जॉनी की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को आनंद अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी घायल परीक्षितगढ़ के गांव बहादुरपुर सठला के निवासी हैं।