फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर से दो यूनिपोल काटे और 225 छोटे होर्डिंग हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम की ओर से अवैध यूनिपोल और होर्डिंग हटाने का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। नगर निगम के संपत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम के नेतृत्व में प्रवर्तन दल और उनकी टीम ने मवाना रोड स्थित गंगानगर में दो यूनिपोल काट दिए, जबकि बेगमपुल से बच्चा पार्क तक 225 अवैध होर्डिंग हटाए गए। कई जगह निगम टीम का विरोध हुआ। इसके बावजद कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

नगर निगम और अभिनव कंपनी के बीच यूनिपोल, होर्डिंग का अनुबंध है। भाजपा पार्षदों की शिकायत है कि अनुबंध सिर्फ 361 यूनिपोल का है, लेकिन शहर में अनगिनत यूनिपोल, होर्डिंग्स लगे हैं। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि मीनाक्षीपुरम नाले से बक्सर चौराहे तक यूनिपोल हटाए गए। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से यूनिपोल लगाने पर मैसर्स ओसियन एडवरटाईजिंग एजेंसी के खिलाफ एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बेगमपुल से बच्चा पार्क सहित अन्य क्षेत्रों से अवैध होर्डिंग हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें