फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: टक्कर के बाद ट्रक में लगी भीषण आग, चालक की जलकर मौत, मातम में बदली खुशियां

Tue, 02 Apr 2019 07:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर बजरी से लदा ट्रक सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से टकरा गया। टक्कर के बाद तेल रिसाव होने के कारण ट्रक में आग लग गई। ट्रक में फंसा चालक आग की लपटों में घिर गया। मौके पर लगी भीड़ ने पुलिस को सूचना देने के बाद चालक को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटों के कारण कोई भी ट्रक के नजदीक नहीं जा सका। ट्रक में फंसे चालक की जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के शाहपुर गांव निवासी आसिफ (20) पुत्र अख्तर बजरी से लदा ट्रक लेकर सहारनपुर से मुजफ्फरनगर जा रहा था। सोमवार रात्रि करीब 11.30 बजे जब ट्रक देवबंद में स्टेट हाईवे पर स्थित मेघराजपुर गांव के समीप पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक टायर पंक्चर होने के कारण अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े चूने से लदे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बजरी से लदे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक भी उसी में फंस गया। मौके पर जुटे लोग चालक को निकाल पाते इससे पहले तेल रिसाव होने के कारण ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी ट्रक के नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। 

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक ट्रक में फंसे चालक आसिफ की जलकर मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


कोतवाल कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं, जानकारों ने बताया कि आसिफ घर में अकेला कमाने वाला था। सात अप्रैल को आसिफ की बहन की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। परिवार में हंसी खुशी का माहौल था। बहन की शादी की सभी जिम्मेदारी भी आसिफ के कंधों पर ही थी। दुघर्टना में आसिफ की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें