फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो हजार मीटर भूमि पर कब्जा, अब बीच में लगाया जा रहा हवाई चक

विज्ञापन
लावड़ - जलालपुर गांव में पैमाईश का विरोध करते किसान और उसके परिजन। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
- किसान ने किया विरोध, बिना नापजोख लौटे राजस्व अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
लावड़। जलालपुर गांव में बुधवार को भूमि की पैमाइश करने पहुंची तहसील टीम का किसान ने परिजनों के साथ विरोध किया। आरोप है कि तहसील टीम जबरन उसके चक में दूसरे किसान का हवाई चक लगाने में जुटी है। पहले से ही पड़ोसी किसान ने उनकी 2000 मीटर उत्तरी भुजा पर कब्जा कर रखा है। पीड़ित ने मूल रकबा पूरा किए जाने की मांग की।
किसान रामस्वरूप ने बताया कि वर्ष 2009 में चकबंदी के बाद जलालपुर मार्ग पर उसकी भूमि है। आरोप है कि इन चारों चकों के बीच हवाई चक के रूप में दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है। किसान का कहना है उनके चक के बराबर में पड़ोसी किसान ने उनकी लगभग दो हजार वर्गमीटर उत्तरी भुजा की भूमि पर कब्जा कर रखा है। बुधवार को कानूनगो और लेखपाल मौके पर पैमाइश के लिए पहुंचे। किसान रामस्वरूप ने कहा कि भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और अगली सुनवाई की तारीख भी निर्धारित है। ऐसे में न्यायालय के निर्णय से पहले पैमाइश कराना उचित नहीं है। उन्होंने पहले अपने मूल रकबे को पूर्ण किए जाने की मांग की। किसान के पुत्र योगेंद्र ने बताया कि उनके विरोध के बाद राजस्व अधिकारियों ने मौके पर कोई पैमाइश नहीं की और लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार राहुल सिंह का कहना है कि एसडीएम न्यायिक के न्यायालय से आदेश जारी हुआ था। इसलिए टीम पैमाइश के लिए गई थी। पैमाइश रुकवा दी गई है। बारिश के बाद पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें