देवबंद से दो संदिग्ध बांग्लादेशी पकड़े जाने की सूचना है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। देवबंद से गिरफ्तार एक बांग्लादेशी सोहराब हुसैन बांग्लादेश के जनपद किशोरगंज का रहने वाला है और दूसरा आरोपी मामून रशीद बांग्लादेश के जनपद माईमनासन का रहने वाला बताया गया है।