अमर उजाला ब्यूरो
गंगानगर। टूटी सड़कें हादसों का कारण बन रही हैं। रविवार रात अम्हैड़ा निवासी एक दंपती गड्ढाें के कारण स्कूटी फिसलने से घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदहाल सड़क बनवाने के लिए वे किठौर विधायक को प्रस्ताव सौंप चुके हैं, लेकिन अभी तक सड़क नहीं बन सकी।
अम्हैड़ा निवासी मोहन कुमार पत्नी के साथ स्कूटी पर जा रहे थे। सड़क टूटी होने के कारण अचानक स्कूटी फिसल गई। इससे मोहन और उनकी पत्नी घायल हो गए। उन्होंने निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले मामेपुर निवासी युवक भी बाइक फिसलने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। अम्हैड़ा निवासी रोबिन सिवाच, नितिन कुमार, रोहित कुमार, सुभाष खटीक, आनंद गिरि, संजीव कुमार, हिमांशु, सोनू, चौधरी कुंवरपाल आदि का कहना है कि प्रस्ताव पास होने के बाद भी सड़क नहीं बन रही है। वहीं एडवोकेट रोबिन सिवाच ने बताया कि टोल बचाने के लिए वाहन चालक अम्हैड़ा रोड से जाते हैं। इससे सड़क समय से पहले ही टूट जाती है।