फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंड्रायड मोबाइल मिलने पर दारुल उलूम देवबंद से दो छात्र निष्कासित

Mon, 17 Sep 2018 02:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दारुल उलूम देवबंद में मल्टीमीडिया या एंड्रायड स्तर के मोबाइल का प्रयोग करने पर पाबंदी के फरमान का उल्लंघन करने पर दो छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है। इन छात्रों के पास एंड्रायड मोबाइल मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। इनमें एक छात्र सहारनपुर और दूसरा मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। दारुल उलूम की इस कार्रवाई से अन्य छात्रों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


बताएं कि एक सप्ताह पहले ही दारुल उलूम ने छात्रों को अनुशासित करने और उनका ध्यान केवल पढ़ाई पर केंद्रित करने का हवाला देते हुए फरमान जारी किया था कि छात्र मल्टीमीडिया मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे। यह चेतावनी भी दी गई थी कि यदि कोई ऐसे मोबाइल का प्रयोग करता पाया गया तो बिना सुनवाई निष्कासन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

तीन दिन पूर्व भी प्रबंध तंत्र ने आदेश जारी करते हुए छात्रों को अपनी चेतावनी से अवगत कराया था। लेकिन प्रबंधतंत्र के फरमान को दरकिनार कर दो छात्र एंड्रायड मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्हें रविवार को संस्था के एक दल ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। दोनों छात्रों के मोबाइल जब्त करते हुए उन्हें संबंधित विभाग दारुल इकामा में जमा कराया गया। इसके बाद दोनों छात्रों का संस्था से निष्कासन कर दिया गया। 

छात्रावास प्रभारी मौलाना मुनीर की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पूर्व में दी गई चेतावनी के मुताबिक छात्र मोहम्मद जावेद मुजफ्फरनगरी और मोहम्मद सलाउद्दीन सहारनपुरी पर निष्कासन की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही अन्य छात्रों को इस स्थिति से बचने के लिए आगाह किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें