फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो सड़क दुर्घटनाओं में दो छात्र और सेना का जवान घायल

Fri, 13 Feb 2026 08:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल छात्र बाबू। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना खुर्द स्थित फ्लाई ओवर और भैंसा रजबहे पर हुए हादसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। अलग अलग स्थानों पर हुई दो दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो छात्र और एक सेना का जवान घायल हो गया। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तीनों को मेरठ रेफर कर दिया।
गांव सिखेड़ा निवासी प्रिंस सेना में जवान है। शुक्रवार को वह बुलेट से मेरठ की ओर बहसूमा की ओर जा रहा था। जैसे ही मवाना खुर्द स्थित फ्लाई ओवर से नीचे उतारा तो पीछे से आई बाइक ने इसकी बाइक में जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। टक्कर लगने से प्रिंस घायल हो गया। प्रिंस की तैनाती बरेली में हैं और चार दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रानी नंगला निवासी बाबू पुत्र निसार व मवाना डेरे वाला पुल निवासी आरिश पुत्र साजिद ए एस इंटर कालेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। दोनों गांव भैंसा की ओर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही रजबहा को पार कर आगे पहुंचे तो सामने से आ रही स्कूटी से भिडंत हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से मेरठ रेफर कर दिया। दोनों घटनाओं में तहरीर नहीं दी गई है।

दुर्घटना में घायल छात्र बाबू। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें