सहारनपुर में सर्किट हाउस मार्ग पर पंत विहार गेट के पास मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बाइकों की टक्कर लगने से गिरे दो छात्रों की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि एक छात्र घायल हो गया। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया।
शारदानगर क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी निवासी छात्र शुभम (16) और तुषार (17) अपने साथी शारदानगर निवासी अंकित के साथ बाइक पर नवादा रोड की तरफ से दिल्ली रोड की तरफ आ रहे थे। तीनों बाइक सवार जब सर्किट हाउस मार्ग पर पंत विहार कॉलोनी के गेट के पास पहुंचे, तो सामने आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। शुभम और तुषार सड़क पर गिर गए। सामने से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके की मौत हो गई, जबकि अंकित घायल हो गया।
वहीं सूचना पर भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराकर टेंपो में दोनों शवों को रखकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थीं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/