रेलवे और अधिक ट्रेनें शुरू करने जा रही है।
- फोटो : Indian Railway
आईआईटी की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे विभाग ने दिल्ली से देहरादून के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाई है। यह ट्रेन दिल्ली-शामली रेल मार्ग से होकर गुजरेंगी। ट्रेन शनिवार की रात्रि रात 11 बजे से चलेंगी।
देश में 6 सितंबर को आईआईटी की परीक्षा होनी है। इसके लिए जगह जगह परीक्षा केंद्र बनाए गए है। हजारों परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। रेलवे विभाग ने परीक्षार्थियो के लिए दो विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय किया है।
यह भी पढ़ें: ढाई लाख का इनामी मोस्ट वांटेड आशु जाट मुंबई से गिरफ्तार, मिर्ची गैंग का है सरगना
इसी कड़ी में दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर भी दो स्पेशल ट्रेन चलेंगी। यह ट्रेनशनिवार की रात्रि रात 11:00 बजे से चलेंगी। और यह ट्रेन दिल्ली से देहरादून तक जाएंगी।
स्टेशन मास्टर किशोर कुमार गुप्ता ने बताया कि यह ट्रेन लोनी, बागपत, बड़ौत और शामली के रेलवे स्टेशनों पर रुकेंगी। खेकड़ा स्टेशन पर इनमें से कोई भी ट्रेन नहीं रुकेगी।
खेकड़ा क्षेत्र के परीक्षार्थियों के लिए रेलवे स्टेशन पर टिकट खरीदने की व्यवस्था की गई है। लेकिन उन्हें ट्रेनों में लोनी बागपत या फिर बड़ौत रेलवे स्टेशन से ही सवार होना पड़ेगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/