फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की 525 पेटियों के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो पुलिस को चकमा देकर फरार

Sun, 07 Jan 2018 07:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
शराब की पेटियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस और स्वाट टीम ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 40 लाख रुपये की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। केंटर में लादकर शराब अरुणाचल प्रदेश राज्य से लाई जा रही थी।

विज्ञापन


पढ़ें : CM योगी बोले- पुलिस को पूरी छूट, माफियाओं-बदमाशों को पहुंचा रहे उनकी जगह
विज्ञापन


सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने झालू मार्ग पर काली मंदिर के पास से एक केंटर को रोक कर उसमें से 525 पेटी अरुणाचल प्रदेश की शराब बरामद की हैं। शराब तिरपाल में छिपा कर लाई जा रही थी। पुलिस ने केंटर से हरियाणा के तहसील कैंप पानीपत निवासी कपिल बागपत जिले के गांव लूम निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। हीमपुर थाने के गांव झाल निवासी नीरज, हल्दौर थाने के कस्बा झालू निवासी रवि मौके से फरार हो गए। सीओ के मुताबिक पकड़ी गई शराब की कीमत 40 लाख और केंटर की कीमत 20 लाख रुपये है। पकड़े गए तस्करों ने पुलिस को बताया कि शराब गांव सालमाबाद निवासी मनेंद्र के यहां उतरनी थी। शराब वह दिल्ली से बागपत होते हुए बिजनौर लाए हैं। शराब के साथ रवि, नीरज कार से साथ चल रहे थे। नीरज हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और ग्राम प्रधान का भाई है। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है। शराब को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, दरोगा राजकुमार राणा, स्वाट प्रभारी राजीव कुमार, अवनीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें