फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मनचले ने दी ऐसी धमकी, दो बहनों ने छोड़ा स्कूल जाना

Mon, 16 Jul 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
महिला - फोटो : file
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों पर लगाम नहीं लग रही है। गांव से लेकर शहर तक बेटियों का महफूज रहना कितना मुश्किल है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यूपी के मेरठ में दो सगी बहनों ने मनचलों के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया। एक बहन नौवीं क्लास में पढ़ रही है तो दूसरी बहन ग्यारहवीं क्लास में पढ़ रही है। लेकिन एक सिरफिरे की धमकी के बाद उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई। दोनों बहनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के मोहल्ला लालसिंह नगर में रहने वाली दो सगी बहनों का आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक अपने तीन-चार साथियों के साथ उनका अपहरण कराने  की धमकी देता है। दोनों बहनों ने जब युवक से थाने में शिकायत करने की बात कही तो उसने हत्या की धमकी दे डाली। दोनों बहनों ने नौचंदी थाना पुलिस के पास शिकायत दर्ज भी कराई लेकिन पुलिस न एक नहीं सुनी। अब दोनों बहनों ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

शादी का दबाव बना रहा है युवक

बहनों का कहना है कि आरोपी युवक व उसके साथी कई माह से स्कूल आने जाने के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं। उन्ही में से एक युवक एक बहन पर शादी का दबाव बना रहा है। इस युवक ने शादी नही करने पर दोनों बहनों के ऊपर तेजाब डालने की धमकी दी है। यही नहीं वह उनका अपहरण करने की भी धमकी भी दे रहा है। 


इस संबंध में दोनों बहनों ने जब अपनी मां को बताया तो आरोपियों के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी। आरोपियों के खिलाफ नौचंदी थाना पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं की। आखिरकार आरोपियों के डर से दोनों ही बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया।

इंस्पेक्टर नौचंदी बृजेश कुमार का कहना है कि बहनों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही थी लेकिन उन्होंने समझौता कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब वह दोबारा से तहरीर दे तो मुकदमा दर्ज कर के आरोपी युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें