फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर: बेमौसम बारिश के बाद भरभराकर गिरी मकान की कच्ची छत, मलबे में दबी दो बहनें, घायल

Sat, 22 Feb 2020 02:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
roof collapses - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर में शुक्रवार को हुई बेमौसम बरसात के कारण शनिवार को एक मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। इस दौरान घर में मौजूद दो बहनें मलबे में दब गईं। मौके पर चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों बहनों को बामुश्किल बाहर निकाला गया। बताया गया कि दोनों युवतियों बेहोश हैं। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम तारापुर निवासी निशा व नेहा पुत्री अजय कश्यप शनिवार सुबह अपने घर में चारपाई पर बैठी थीं। इसी दौरान मकन की कच्ची छत भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। इस दौरान दोनों बहनें मलबे में दब गईं।

धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे और अन्य लोगों की मदद से दोनों लड़कियों को बाहर निकाला। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों युवतियों को अभी होश नहीं आया है दोनों का उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें